देश की खबरें | एफआईआई, वैश्विक संकेतों, ओमीक्रोन के रुझान से तय होगी इस सप्ताह बाजार की चाल: विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की चाल मुख्य रूप से वैश्विक बाजार और विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुझानों तथा कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के संक्रमण की दर से प्रभावित होगी।

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की चाल मुख्य रूप से वैश्विक बाजार और विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुझानों तथा कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के संक्रमण की दर से प्रभावित होगी।

विश्लेषकों के अनुसार कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते पिछले सप्ताह बाजार दबाव में रहा और पूरे सप्ताह निवेशकों की धारणा कमजोर रही।

स्वास्तिक इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘मुख्य रूप से वैश्विक बाजार, ओमीक्रोन स्वरूप, डॉलर सूचकांक और एफआईआई के रुझानों से इस सप्ताह बाजार की चाल तय होगी।’’

पिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कहा था कि वह मार्च से बॉन्ड खरीद को खत्म कर देगा, और उसने इसके बाद उधारी दर में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने के संकेत भी दिए।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘किसी अन्य बड़ी घटना के अभाव में वैश्विक संकेत हमारे बाजार के रुझान को तय करेंगे। नए स्वरूप के कारण प्रतिभागी कोविड महामारी की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और इससे संबंधित सूचनाएं आने वाले दिनों में अस्थिरता पैदा करती रहेंगी।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा अनुसंधान, ब्रोकिंग और वितरण के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘नकारात्मक वैश्विक संकेत, एफआईआई की लगातार बिकवाली, किसी सकारात्मक संकेत के न होने और ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों से बाजार पर दबाव जारी रहने की आशंका है।’’

पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,774.93 अंक या 3.01 प्रतिशत टूट गया था, जबकि शुक्रवार को इसमें 889 अंक की गिरावट हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड