खेल की खबरें | एफआईएच प्रो लीग : भारत ने वापसी कर न्यूजीलैंड को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतिम क्वार्टर में मंदीप सिंह के दो मैदानी गोल की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां अपना एफआईएच लीग अभियान न्यूजीलैंड पर 4-3 की जीत से शुरू किया।

भुवनेश्वर, 28 अक्टूबर अंतिम क्वार्टर में मंदीप सिंह के दो मैदानी गोल की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां अपना एफआईएच लीग अभियान न्यूजीलैंड पर 4-3 की जीत से शुरू किया।

मंदीप ने 51वें और 56वें मिनट में गोल दागे। भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर के अंत में 2-3 से पीछे चल रही थी।

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज टीम के लिये मंदीप मोर ने 13वें और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 41वें मिनट में गोल किये।

दुनिया की नौंवे नंबर की टीम न्यूजीलैंड के लिये सैम लेन ने 22वें और 35वें मिनट में दो गोल दागे जबकि एक अन्य गोल जेक स्मिथ ने 34वें मिनट में किया।

न्यूजीलैंड ने शुरू में अधिक आक्रामक रूख अपनाया। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शुरू में ही एक लंबी रेंज के शॉट का बचाव किया।

भारत को हालांकि मैच का पेनल्टी कॉर्नर मिल गया लेकिन शमशेर सिंह इसका फायदा नहीं उठा सके।

नीलकांत शर्मा ने मोर को सटीक पास दिया जिन्होंने आराम से गोल किया और न्यूजीलैंड के गोलकीपर डॉमिनिक डिक्सन कुछ नहीं कर सके।

भारत ने दबदबा बनाया हुआ था और दूसरे क्वार्टर में इस बढ़त को दोगुना करने के लिये प्रयासरत था। लेकिन न्यूजीलैंड ने पहले ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर बराबरी हासिल कर ली।

सैम लेन के शॉट को सुरेंदर कुमार ने रोक दिया। मेहमान टीम ने रिव्यू लिया, जिसमें दिखा कि गेंद सुरेंदर के पैर से छूकर गयी और फिर लेन ने कॉर्नर से गोल कर दिया।

इसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार कृष्ण बहादुर पाठक ने इसे रोक दिया और सिमोन चाइल्ड का प्रयास विफल रहा।

पहले हाफ के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था।

तीसरे क्वार्टर में मुकाबला रोमांचक रहा जिसमें न्यूजीलैंड ने 34वें और 35वें मिनट में दो गोल कर दिये।

भारत ने कप्तान हरमनप्रीत की मदद से 41वें मिनट में पेनल्टी पर किये गोल किया जिससे स्कोर 2-3 हो गया।

तीसरे क्वार्टर के अंत में टीम 10 खिलाड़ियों के साथ थी क्योंकि सुमित को पीला कार्ड (खेल से 10 मिनट के लिये बाहर) दिखाया गया था। न्यूजीलैंड ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन गोल नहीं हुआ।

अंतिम क्वार्टर में भारत सात मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेला जिसके बाद मंदीप ने दो गोल कर टीम को जीत दिलायी।

मोहम्मद रहील ने भारत के लिये पदार्पण किया।

भारत अब रविवार को यहां स्पेन से खेलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट