खेल की खबरें | एफआईएच प्रो लीग हॉकी : भारत ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जुगराज सिंह के पेनल्टी कार्नर पर किये गये दो गोल के बाद मनदीप सिंह के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से भारत ने एफआईएच प्रो लीग हॉकी के रोमांच से भरे दूसरे मैच में रविवार को यहां अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर पहले चरण में शूटआउट में मिली हार का बदला चुकता कर दिया।

भुवनेश्वर, 20 मार्च जुगराज सिंह के पेनल्टी कार्नर पर किये गये दो गोल के बाद मनदीप सिंह के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से भारत ने एफआईएच प्रो लीग हॉकी के रोमांच से भरे दूसरे मैच में रविवार को यहां अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर पहले चरण में शूटआउट में मिली हार का बदला चुकता कर दिया।

अर्जेंटीना ने शनिवार को पहला मैच पेनल्टी शूट आउट में जीता था और यह मैच भी एक समय उसी तरफ बढ़ रहा था लेकिन मनदीप का अंतिम हूटर बजने से 26 सेकेंड पहले किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ।

इससे पहले जुगराज ने 20वें और 52वें मिनट में जबकि हार्दिक सिंह ने 17वें मिनट में गोल किया था। अर्जेंटीना की तरफ से डेला टोरे निकोलस (40वें), डोमेन टॉमस (51वें) और फेरेरो मार्टिन (56वें मिनट) ने गोल किये।

इस जीत के बाद भारत आठ मैचों में 16 अंक लेकर नीदरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। अर्जेंटीना छह मैचों में 11 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

कलिंग स्टेडियम में खेले गये मैच में पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर पायी। भारत और अर्जेंटीना के बीच 2013 के बाद खेले गये 11 मैचों में पहले क्वार्टर में केवल पांच गोल हुए हैं। भारत ने हालांकि दूसरे क्वार्टर में जबर्दस्त खेल दिखाया और दो गोल दागे।

हार्दिक के बेहतरीन प्रयास से भारत ने पहला गोल दागा। वरुण कुमार का पेनल्टी कार्नर पर ड्रैग फ्लिक जब बचा दिया गया तब हार्दिक ने फुर्ती दिखाते हुए रिबाउंड पर गोल किया।

भारत को इसके तीन मिनट बाद कप्तान अमित रोहिदास के प्रयासों से पेनल्टी कार्नर मिला जिसे जुगराज सिंह ने करारे ड्रैग फ्लिक से गोल में बदलने में गलती नहीं की।

अर्जेंटीना को दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक दिया गया था लेकिन भारत के रिव्यू के बाद रेफरी ने अपना फैसला बदल दिया था।

अर्जेंटीना ने तीसरे क्वार्टर में वापसी के लिये पूरा जोर लगा दिया। उसके लिये पहला गोल डेला टोरे ने किया जबकि डोमेन टॉमस ने 51वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर किया।

जुगराज ने हालांकि तुरंत ही अपने करारे फ्लिक का एक और जोरदार नमूना पेश करके भारत को फिर से बढ़त दिलायी लेकिन अर्जेंटीना मार्टिन फेरेरो के गोल से फिर से बराबरी करने में सफल रहा।

लेकिन मनदीप ने लंबे पास को डिफलेक्ट करके अर्जेंटीना के गोल में डालकर भारत को जीत दिलायी।

भारत अब दो और तीन अप्रैल को इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\