खेल की खबरें | एफआईएच 2023 हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का दौरा शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एफआईएच पुरुष 2023 हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का दौरा सोमवार को शुरू हुआ जब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को सौंपा।

भुवनेश्वर, पांच दिसंबर एफआईएच पुरुष 2023 हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का दौरा सोमवार को शुरू हुआ जब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को सौंपा।

ट्रॉफी दौरे की सफलता की कामना करते हुए पटनायक ने कहा कि यह टीमों और प्रशंसकों के लिए यादगार विश्व कप होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हॉकी पुरुष विश्व कप ट्रॉफी दौरा पूरे भारत में विश्व कप के लिए उत्साह पैदा करेगा। हम 16 टीमों की मेजबानी करेंगे और मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे।’’

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहड़ा और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह भी शामिल थे।

टूर्नामेंट 13 जनवरी से शुरू होगा और 29 जनवरी तक चलेगा।

ट्रॉफी 25 दिसंबर को ओडिशा लौटने से पहले अगले 21 दिन में पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करेगी।

ओडिशा लौटने के बाद ट्रॉफी राज्य के सभी जिलों का दौरा करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रॉफी को हॉकी के लिए मशहूर सुंदरगढ़ जिले के 17 ब्लॉक में भी ले जाया जाएगा।

इसके बाद ट्रॉफी भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में वापस आएगी जहां फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\