देश की खबरें | एटा में पत्रकार के परिवार के साथ मारपीट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक पत्रकार के परिवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पत्रकार की बेटी ने पड़ोसी द्वारा गोवंश को मारे जाने पर आपत्ति जताई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

एटा (उप्र), 13 दिसंबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक पत्रकार के परिवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पत्रकार की बेटी ने पड़ोसी द्वारा गोवंश को मारे जाने पर आपत्ति जताई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि घटना कल की है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में की 88 परियोजनाओं का उद्घाटन, किसानों को लेकर कही ये बड़ी बात.

उन्‍होंने कहा कि हमलावरों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय पत्रकार उमाकांत तिवारी की पुत्री प्रज्ञा तिवारी ने गोवंश को मार रहे कुछ लोगों का विरोध किया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उन्नाव में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, 15 घायल.

उन्होंने बताया कि लड़की के विरोध से गुस्साए वे लोग पत्रकार के घर में घुस गए और उनके भाई रमाकांत सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ उन्होंने मार पीट की।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने हवा में गोली भी चलाई।

उन्होंने बताया कि हमले में आठ लोग घायल हो गए जिनका जिला अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

परिवार ने इस मामले में शांति नगर निवासी राकेश यादव,उसके भाई अमित यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now