देश की खबरें | नोएडा में वाहन टकराने पर दो पक्षों के बीच मारपीट, चाकू से हमले में दो लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो वाहनों की टक्कर के बाद हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 16 फरवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो वाहनों की टक्कर के बाद हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, थाना बीटा- दो क्षेत्र के अल्फा-2 सेक्टर के समीप 15 फरवरी शाम सात बजे के करीब हुई इस घटना के संबंध में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धर्मपाल नाम के व्यक्ति ने बृहस्पतिवार रात शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उनका साला सनी दो अन्य लोगों के साथ एक कार में सवार होकर किसी काम से अल्फा-दो सेक्टर जा रहे थे कि तभी अल्फा-दो चौराहे पर एक मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवकों ने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी और फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचे बाइक सवार युवक के एक साथी ने चाकू से सनी और कार में सवार दूसरे व्यक्ति पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों को नाजुक हालत में कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट