खेल की खबरें | कोटियान और कंबोज के अर्धशतक, भारत ए की बढ़त 400 रन के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तनुष कोटियान (नाबाद 90) और अंशुल कंबोज (नाबाद 51) के अर्धशतक से भारत ए ने सोमवार को यहां दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन चाय तक इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दूसरी पारी में सात विकेट पर 417 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 438 रन तक पहुंचाई।

नॉर्थम्पटन, नौ जून तनुष कोटियान (नाबाद 90) और अंशुल कंबोज (नाबाद 51) के अर्धशतक से भारत ए ने सोमवार को यहां दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन चाय तक इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दूसरी पारी में सात विकेट पर 417 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 438 रन तक पहुंचाई।

कोटियान ने अब तक 108 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके मारे हैं। उन्होंने और कंबोज ने दूसरे सत्र में इंग्लैंड लॉयन्स के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। दोनों अब तक आठवें विकेट के लिए 149 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

कंबोज ने भी मेजबान टीम के थके हुए गेंदबाजों का फायदा उठाते हुए उम्दा पारी खेली। मेजबान टीम को विकेट की तलाश में कामचलाऊ गेंदबाजों को भी आजमाना पड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली।

कोटियान ने 74वें ओवर में बेन मैकिनी की गेंद को थर्ड मैन पर चार रन के लिए खेलकर अपना 16वां प्रथम श्रेणी अर्धशतक पूरा किया।

कंबोज ने 91वें ओवर में टॉम हेन्स पर तीन रन के साथ अपना पहला अर्धशतक जड़ा।

मेजबान टीम के गेंदबाजों ने 80वें ओवर के बाद नई गेंद ली लेकिन विकेट हासिल करने में सफलता नहीं मिली। भारत ने दूसरी पारी में अधिकतर समय साढ़े चार रन प्रति ओवर से अधिक की रन गति से रन बनाए।

भारत ए ने सुबह के सत्र में ध्रुव जुरेल (28), नितीश कुमार रेड्डी (42) और शारदुल ठाकुर (34) के विकेट गंवाए।

जॉर्ज हिल (39 रन पर तीन विकेट) ने लंच से पहले की आखिरी गेंद पर शारदुल को बोल्ड किया।

भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 163 रन से की। जुरेल ने क्रिस वोक्स पर मिड विकेट क्षेत्र में दो चौके मारे लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

जुरेल ने एडी जैक की आउटस्विंग पर विकेटकीपर कप्तान जेम्स रेव को कैच थमाया। उन्होंने 51 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे और रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े।

रेड्डी अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन हिल ने उन्हें बोल्ड करके भारत को छठा झटका दिया। उन्होंने 78 गेंद की अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का मारा।

शारदुल ने फरहान अहमद पर लगातार दो चौके मारे लेकिन लंच से ठीक पहले हिल ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया। उन्होंने 47 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े।

भारत ए ने पहली पारी में 348 रन बनाने के बाद इंग्लैंड लॉयन्स को 327 रन पर आउट करके 21 रन की बढ़त हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड