खेल की खबरें | चांदीमल और फर्नांडो के अर्धशतक, श्रीलंका के छह विकेट पर 315 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद कप्तान दिमुथ करूणारत्ने (40) और फर्नांडो (50) ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद कप्तान दिमुथ करूणारत्ने (40) और फर्नांडो (50) ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

फर्नांडो ने स्पिनरों के खिलाफ कदमों का अच्छी तरह इस्तेमाल किया और तीन सीधे छक्के जड़े। तीसरे छक्के से उन्होंने 70 गेंद में सातवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया लेकिन मोहम्मद नवाज की अगली गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी के चार चौके और तीन छक्के मारे।

पाकिस्तान ने लंच से पहले की अंतिम गेंद पर कुसाल मेंडिस (03) को भी रन आउट किया।

करूणारत्ने लंच के बाद यासिर शाह की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में नसीम शाह को कैच दे बैठे।

पूर्व कप्तानों चांदीमल (80) और एंजेलो मैथ्यूज (42) ने चौथे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया। चांदीमल ने अधिक आक्रामक रवैया अपनाया और अपनी पारी में दो छक्के और नौ चौके मारे।

मैथ्यूज श्रीलंका की ओर से 100 टेस्ट खेलने वाले छठे क्रिकेटर बने। उन्हें 36 रन के स्कोर पर नोमान अली की गेंद पर बाबर आजम ने जीवनदान दिया। वह हालांकि इसका अधिक फायदा नहीं उठा पाए और नोमान की ही गेंद पर विकेटकीपर रिजवान को कैच दे बैठे।

चांदीमल शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन नवाज की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में फवद आलम को कैच दे बैठे।

चांदीमल इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं और नौ पारियों में 116 के औसत से 698 रन बना चुके हैं जिसमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक भी शामिल है।

नसीम शाह ने दूसरी नई गेंद से धनंजय डिसिल्वा (33) को बोल्ड किया। दो गेंद बाद बाबर ने स्लिप में निरोशन डिकवेला का कैच टपकाया। दिन का खेल खत्म होने पर डिकवेला 42 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दुनिथ वेलालागे छह रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट