देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण का मतदान आरंभ, 342 उम्मीदवारों की किस्मत होगी तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 45 सीटों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया।

कोलकाता, 17 अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 45 सीटों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुबह लंबी कतारें देखी गईं और इस दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी उपायों का पालन करते हुए मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

इस चरण में मतदान के योग्य करीब एक करोड़ मतदाता 342 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

चौथे चरण के चुनाव में हुई हिंसा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पिछले चरण में मतदान के दौरान कूच बिहार जिले में हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार लोगों की मौत केंद्रीय बलों की गोलीबारी में हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों की कम से कम 853 कंपनियां तैनात की है।

मतदान शाम 6.30 बजे तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू