फीफा अंडर-17 महिला विश्व अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च तक भारत में होगा

विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने महामारी से पैदा हुई परिस्थितियों का गहन मूल्यांकन करने के बाद मंगलवार को यह फैसला किया।

जमात

नयी दिल्ली, 12 मई कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप अब अगले साल भारत में ही 17 फरवरी से सात मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा।

विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने महामारी से पैदा हुई परिस्थितियों का गहन मूल्यांकन करने के बाद मंगलवार को यह फैसला किया।

पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन इस साल दो से 21 नवंबर के बीच होना था लेकिन विश्व भर में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण पिछले महीने इसे स्थगित कर दिया गया था।

फीफा ने घोषणा की कि टूर्नामेंट के मूल पात्रता मानदंड बने रहेंगे और इस तरह से उसने एक जनवरी 2003 या उसके बाद और 31 दिसंबर 2005 या उससे पहले जन्में खिलाड़ियों को इसमें भाग लेने की छूट दे दी।

फीफा ने बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के प्रभाव और फीफा परिसंघ कोविड-19 कार्य समूह की सिफारिशों के गहन मूल्यांकन के बाद फीफा परिषद ब्यूरो ने टूर्नामेंट के लिये प्रस्तावित नयी तिथियों की पुष्टि करने का फैसला किया। ’’

इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी और इसका आयोजन पांच स्थलों पर किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी