देश की खबरें | राजस्थान में भीषण गर्मी, गंगानगर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जहां शनिवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर, 17 मई राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जहां शनिवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।

इसके अनुसार शनिवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भीषण गर्मी और उष्ण लहर दर्ज की गई।

दिन में अधिकतम तापमान गंगानगर में 46 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 45.4 डिग्री, फलोदी में 45.0 डिग्री, कोटा व बीकानेर में 43.8 डिग्री, जैसलमेर में 43.7 डिग्री, जयपुर में 43.2 डिग्री, अलवर, झुंझुनू व बाड़मेर में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।

इसी तरह बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में 20 मई तक अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने और शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

वहीं राज्य के उत्तरी भागों में 19 और 20 मई को कुछ स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बारिश होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट