देश की खबरें | राजस्थान में भीषण गर्मी जारी, पिलानी में पारा 46.4 डिग्री पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को पिलानी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर, 19 मई राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को पिलानी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।

मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार सोमवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पिलानी में दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है।

केंद्र के मुताबिक इसके अलावा अधिकतम तापमान चुरू में 46.0 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 45.1 डिग्री, गंगानगर में 45.0 डिग्री, बाड़मेर में 44.7 डिग्री, झुंझुनू में 43.3 डिग्री, फतेहपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

राज्य के अधिकतर हिस्सों में सुबह से ही गर्मी का दौर शुरू हो जाता है जिससे देर शाम तक राहत नहीं मिलती। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग घरों में ही बंद रहने को मजबूर से हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिन बीकानेर एवं जोधपुर संभागों एवं शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में ‘लू’ का दौर जारी रहने की संभावना है। बीकानेर एवं जयपुर संभागों में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि की भी संभावना है।

जोधपुर एवं बीकानेर संभागों के सीमावर्ती क्षेत्रों में अगले तीन-चार दिन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। बीकानेर संभाग में 20-21 मई को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी चल सकती है।

इसी तरह उदयपुर, कोटा एवं भरतपुर संभागों के कुछ भागों में 19-25 मई को कहीं-कहीं मेघगर्जन होने, हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट