खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्षेत्ररक्षण काफी खराब था: अमोल मजूमदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण काफी लचर रहा और इस विभाग में सुधार के लिए काम जारी है।

मुंबई, 31 दिसंबर भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण काफी लचर रहा और इस विभाग में सुधार के लिए काम जारी है।

भारतीय महिला टीम को इससे आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार नौवीं श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने शनिवार को यहां क्षेत्ररक्षण में कई गलतियां की और सात कैच छोड़े। इसके बाद बल्लेबाजों के जूझने से टीम को तीन रन से हारकर श्रृंखला गंवानी पड़ी।

आस्ट्रेलिया ने भारत में कभी भी वनडे श्रृंखला नहीं गंवायी है।

मजूमदार ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में मीडिया से कहा, ‘‘हम क्षेत्ररक्षण मजबूत करने की प्रक्रिया में हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने करीब छह कैच छोड़े। खेल में यह हमेशा होता है, यहां तक कि प्रतिद्वंद्वी टीम ने भी कुछ कैच छोड़े। लेकिन हम अब भी इस पर काम कर रहे हैं। अगर हमें इस श्रृंखला के बाद समय मिलता है तो हम क्षेत्ररक्षण और फिटनेस सुधारने में काफी समय देंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड