खेल की खबरें | फिडे महिला विश्व कप फाइनल: हम्पी और दिव्या के बीच खेला गया पहला गेम ड्रॉ पर छूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व रैपिड चैंपियन हम्पी का इस ड्रॉ के बावजूद पलड़ा भारी होगा क्योंकि वह काले मोहरों से खेल रही थी। दो-गेम के इस मिनी-मैच में क्लासिकल शतरंज नियमों के तहत दूसरे और अंतिम गेम में हम्पी सफेद मोहरों से खेलेंगी।

विश्व रैपिड चैंपियन हम्पी का इस ड्रॉ के बावजूद पलड़ा भारी होगा क्योंकि वह काले मोहरों से खेल रही थी। दो-गेम के इस मिनी-मैच में क्लासिकल शतरंज नियमों के तहत दूसरे और अंतिम गेम में हम्पी सफेद मोहरों से खेलेंगी।

यह मुकाबला भी अगर बराबरी पर छूटा तो विजेता का निर्धारण करने के लिए कम अवधि के गेम खेले जाएंगे।

शुरुआती गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला लेकिन दोनों अपने मौकों को भुनाने में नाकाम रहे।

उन्नीस साल की दिव्या पर हम्पी ने शुरुआत में दबाव बना दिया था लेकिन नागपुर की खिलाड़ी ने जल्द ही वापसी की और कम्प्यूटर के मुताबिक 14वें चाल के बाद दिव्या का पलड़ा भारी था।

हम्पी ने हालांकि अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मैच पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी।

चीन के खिलाड़ियों के बीच हो रहे तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में पूर्व महिला विश्व चैंपियन झोंगयी टेन और शीर्ष वरीयता प्राप्त लेई टिंग्जी भी बराबरी पर छूटा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\