खेल की खबरें | फिडे आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट 22 जुलाई से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने मंगलवार को घोषणा की कि 2020 आनलाइन ओलंपियाड का आयोजन 22 जुलाई से 30 अगस्त तक किया जाएगा।

चेन्नई, 30 जून अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने मंगलवार को घोषणा की कि 2020 आनलाइन ओलंपियाड का आयोजन 22 जुलाई से 30 अगस्त तक किया जाएगा।

महासंघ ने कहा कि आनलाइन ओलंपियाड राष्ट्रीय टीम स्पर्धा है जिसमें फिडे से मान्यता प्राप्त सभी महासंघों को हिस्सा लेने का अधिकार है।

यह भी पढ़े | UVA Premier League T20 2020 Sri Lanka Schedule: आज से श्रीलंका में शुरू हुई UVA T20 प्रीमियर लीग, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल.

प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होंगे। यह मिश्रित प्रारूप की टीम होगी जिसमें न्यूनतम तीन महिला और दो जूनियर खिलाड़ी होंगे। टीम में छह रिजर्व खिलाड़ी और एक अतिरिक्त टीम कप्तान हो सकता है।

यह स्पर्धा ‘टाइम कंट्रोल’ के आधार पर खेली जाती है जिसमें 15 मिनट और प्रत्येक चाल के लिए पांच सेकेंड का अतिरिक्त समय मिलता है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के जाने माने क्लब क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन.

इस प्रतियोगिता में दो मुख्य चरण होते हैं: डिविजन चरण और प्ले आफ चरण। प्ले आफ चरण राउंड आफ 16 से फाइनल तक होता है।

इस टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण फार्म अगले कुछ दिनों में फिडे की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। राष्ट्रीय महासंघों को ईमेल के जरिए आगे के निर्देश दिए जाएंगे और पंजीकरण चार जुलाई तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\