देश की खबरें | यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मंगेतर युवक-युवती की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में एक वाहन से एक कार की टक्कर हो जाने से उसमें सवार युवक-युवती की मौत हो गयी। दोनों की अगले साल 18 फरवरी को शादी होने वाली थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 10 सितंबर मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में एक वाहन से एक कार की टक्कर हो जाने से उसमें सवार युवक-युवती की मौत हो गयी। दोनों की अगले साल 18 फरवरी को शादी होने वाली थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण विनेश ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात दिल्ली से आगरा की ओर तेज तेज रफ्तार से जा रही कार आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन में जा घुसी जिससे उसमें सवार युवक-युवती की मौत हो गयी।

उन्‍होंने बताया कि युवक की दिल्ली के आर के पुरम सेक्टर आठ निवासी विशाल (29) तथा युवती अलका (26) के रूप में पहचान हुई है। विनेश ने परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि युवक-युवती दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे तथा युवक गुरुग्राम एवं युवती नोएडा की कंपनी में काम करती थी।

उन्‍होंने बताया कि इन दोनों की सगाई हो चुकी है और अगले साल 18 फरवरी को दोनों की शादी होने वाली थी।

विनेश ने बताया कि वे दोनों शादी से पहले ताजमहल देखने आगरा जा रहे थे, तभी उनकी कार बलदेव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन संख्या 135 के समीप आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गयी। उनके अनुसार वे कार में ही फंसे रहे गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने बमुश्किल उनके शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां से बाद में परिजन शव ले गए। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर