देश की खबरें | गुरुग्राम में निर्माण स्थल पर महिला मजदूर की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 इलाके में मंगलवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, पांच मार्च गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 इलाके में मंगलवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चारों मजदूर एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों

को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि लाला राम उर्फ लालू, उसकी पत्नी निर्मला उर्फ लाली और परिवार के दो अन्य सदस्य मोनिका और सोनिया सहित ग्यारह मजदूर निर्माण स्थल पर खुदाई के काम में लगे हुए थे, तभी दोपहर करीब तीन बजे मिट्टी का टीला उन पर ढह गया।

एक घंटे के बचाव अभियान के बाद चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां मोनिका को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि अन्य तीन का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

सेक्टर-40 पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज वर्मा ने कहा, "हमें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच कर रहे हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\