देश की खबरें | दिल्ली में झपटमारी की वारदात नाकाम करने के प्रयास के दौरान महिला कांस्टेबल घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजन पुरा इलाके में झपटमारी की एक वारदात को नाकाम करने की कोशिश करते समय कुछ मीटर तक घिसटते रहने के कारण महिला पुलिस कांस्टेबल घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मार्च उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजन पुरा इलाके में झपटमारी की एक वारदात को नाकाम करने की कोशिश करते समय कुछ मीटर तक घिसटते रहने के कारण महिला पुलिस कांस्टेबल घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना 16 मार्च को यमुना विहार रोड पर शाम करीब चार बजे हुई जब रितिका (23) गीता कलोनी में स्थित अपने घर जा रही थीं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने रितिका को धक्का देकर उनका बैग छीना और फरार होने का प्रयास किया, तभी उन्होंने उसके स्कूटर को पकड़ लिया और कुछ मीटर तक घिसटती चली गईं। ”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रितिका ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों की मदद से आरोपी पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने कहा, “आरोपी की पहचान हयात (40) के रूप में हुई और उसके पास से हैंडबैग बरामद कर लिया गया, जिसमें मोबाइल फोन और दिल्ली पुलिस का पहचान पत्र था।”

अधिकारी ने कहा कि रितिका खतरे से बाहर हैं और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\