देश की खबरें | दिल्ली के शास्त्री नगर में महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कांस्टेबल ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शास्त्री नगर में अपने किराए के मकान में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कांस्टेबल ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शास्त्री नगर में अपने किराए के मकान में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल प्रीति के मकान मालिक कपिल गुप्ता ने सोमवार रात 10 बजकर 17 मिनट पर घटना के बारे में सूचना दी।

गुप्ता ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने प्रीति का अंदर से बंद कमरा खोला, तो उन्हें वह दुपट्टे से लटकी हुई मिलीं जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया।

एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में प्रीति को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और उसका मोबाइल फोन व दुपट्टा जब्त कर लिया गया है।

प्रीति 2022 बैच की कांस्टेबल थीं और बैच की अपनी साथियों के साथ दो कमरों के फ्लैट में रहती थीं।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय उनमें से एक साथी दूसरे कमरे में मौजूद थीं।

पुलिस ने कहा कि अब तक किसी षड्यंत्र का संदेह नहीं है और आत्महत्या का कारण निजी लग रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रीति के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\