खेल की खबरें | फिर से मौका मिलने पर भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं: नायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट में दूसरी बार मौका मिलना बहुत दुर्लभ होता है और करुण नायर इस बात के लिए आभारी हैं कि उन्हें एक बार फिर से भारत की टेस्ट जर्सी पहनने का मौका मिल रहा है।

बेकेनहैम, 13 जून भारतीय क्रिकेट में दूसरी बार मौका मिलना बहुत दुर्लभ होता है और करुण नायर इस बात के लिए आभारी हैं कि उन्हें एक बार फिर से भारत की टेस्ट जर्सी पहनने का मौका मिल रहा है।

दायें हाथ का यह बल्लेबाज इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए के लिए दोहरा शतक जड़ने के बाद सीनियर टीम के साथ जुड़ गया है।

भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगा जिसका आगाज 20 जून में लीड्स में होगा।

नायर ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के बाद ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’से कहा, ‘‘ बेहद खास महसूस हो रहा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मैं फिर से मौका मिलने पर बहुत आभारी और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।  मैं इस अवसर को दोनों हाथों से लपकने के लिए तैयार हू।

टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय नायर ने आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी की है।

भारत ए टीम में शामिल खिलाड़ी जब सीनियर टीम के साथ जुड़े तो मुख्य कोच गौतम गंभीर ने नायर की वापसी को बेहद खास करार दिया।

उन्होंने ‘टीम हडल’ में कहा, ‘‘ वापसी करना कभी आसान नहीं होता। आपने जितने रन बनाए हैं, आपकी कभी हार न मानने वाली सोच पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक है। स्वागत है करुण नायर।’’

नायर के लंबे समय के साथ लोकेश राहुल ने भी उनकी दृढ़ता की तारीफ की।

नायर के साथ अंडर-14 के दिनों से क्रिकेट खेलते आ रहे राहुल ने कहा, ‘‘ मैं उन्हें बहुत लंबे समय से जानता हूं।

राहुल ने नायर के काउंटी क्रिकेट में खेलने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने यहां इंग्लैंड में जो महीने क्रिकेट खेलते हुए बिताए, वह कितना कठिन और अकेलापन भरा समय था। उन सबके बाद भी भारतीय टीम में वापसी करना उनके लिए, उनके परिवार के लिए और उनके सफर को जानने वाले हमारे जैसे दोस्तों के लिए बेहद खास है।’’

राहुल ने भी नायर की वापसी को प्रेरणादायक करार देते हुए कहा, ‘‘ यह बहुत प्रेरणादायक है। उम्मीद है कि यहां काउंटी क्रिकेट से मिला अनुभव और सीख उन्हें टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करेगा।’’

नायर के लिए फिर से भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना किसी सपने की तरह है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उस अहसास को खुद ही अनुभव करना होगा, मैदान पर जाकर खुद महसूस करना होगा। मुझे यकीन है कि बहुत सारी भावनाएं होंगी, जिन्हें मैं अभी शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह एक अवास्तविक जैसा एहसास होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू