खेल की खबरें | फेडरर ने कहा, दूसरी बार घुटने के आपरेशन से पहले निराश था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कतर ओपन में भाग लेने के लिये यहां पहुंच रखे फेडरर ने कहा, ‘‘मैं निराश था। निश्चित तौर पर मुझे विश्वास नहीं था कि मुझे दूसरा आपरेशन करवाना पड़ेगा। यह ऐसा क्षण होता है जहां आपके दिमाग में कुछ सवाल पैदा हो सकते हैं। ’’

कतर ओपन में भाग लेने के लिये यहां पहुंच रखे फेडरर ने कहा, ‘‘मैं निराश था। निश्चित तौर पर मुझे विश्वास नहीं था कि मुझे दूसरा आपरेशन करवाना पड़ेगा। यह ऐसा क्षण होता है जहां आपके दिमाग में कुछ सवाल पैदा हो सकते हैं। ’’

यह 39 वर्षीय खिलाड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 के बाद अपना पहला मैच दोहा में बुधवार को डैन इवान्स या जेरेमी चार्डी के बीच खेलेगा।

फेडरर ने अपने दायें घुटने का पहला आपरेशन फरवरी 2020 में किया था। अपने चार बच्चों के साथ घूमने या मोटर साइकिल पर कहीं जाने से घुटने में सूजन आ जाती जिसके बाद जून में उन्होंने घोषणा की थी कि उन्हें दूसरी बार आपरेशन करवाना पड़ा।

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर अगले कुछ महीनों में अपनी प्रगति पर निगरानी रखकर फिर चीजों का आकलन करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि एक लगभग 40 साल के व्यक्ति के लिये एक साल तक बाहर रहने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है। मुझे हैरानी है कि इसमें इतना समय लगा लेकिन मैंने अपनी टीम के साथ मिलकर पहले ही फैसला कर दिया था मैं समय लेना चाहता हूं। टूर में वापसी के लिये किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण यह है कि मैं चोटमुक्त और दर्दमुक्त रहूं और तभी मैं वास्तव में टूर में अपने खेल का लुत्फ उठा सकता हूं। इसलिए मैं इस पर गौर करूंगा कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं। मैं स्वयं इसका लेकर जिज्ञासु हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\