जरुरी जानकारी | फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की दिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, वैश्विक रुझान, वृहद आर्थिक आंकड़े तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, वैश्विक रुझान, वृहद आर्थिक आंकड़े तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘सभी की निगाहें एक नवंबर को फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर है। विशेषरूप से अमेरिका में बॉन्ड पर प्रतिफल कई साल के उच्चस्तर पर पहुंचने के मद्देनजर बैठक के नतीजे और महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ जापान के नीतिगत निर्णय पर भी बारीकी से नजर रखी जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रमुख घटनाक्रमों के अलावा वैश्विक कारक भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। अमेरिका और चीन के आर्थिक आंकड़ों के अलावा लगातार बदलती भू-राजनीतिक स्थिति से भी बाजार धारणा प्रभावित होगी।’’

इस सप्ताह अडाणी ग्रीन एनर्जी, डीएलएफ, टीवीएस मोटर कंपनी, भारती एयरटेल, गेल, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, अडाणी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स और इंटरग्लोब एविएशन के तिमाही नतीजे आने हैं।

उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे फर्मों की वित्तीय सेहत की तस्वीर पेश करेंगे। वाहन कंपनियों के मासिक बिक्री आंकड़ों पर भी सभी की निगाह रहेगी। इससे दशहरा त्योहार के दौरान वाहनों की मांग का पता चलेगा।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘बाजार प्रमुख घरेलू और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों मसलन भारत के एसएंडपी वैश्विक विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों, चीन के विनिर्माण और गैर-विनिर्माण पीएमआई, यूरो क्षेत्र के मुद्रास्फीति और जीडीपी आंकड़ों, कच्चे तेल के भंडार, ब्रिटेन के विनिर्माण पीएमआई, अमेरिका के विनिर्माण और सेवा पीएमआई, बेरोजगारी भत्ते, गैर-कृषि रोजगार, बेरोजगारी दर और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर निर्णय पर प्रतिक्रिया देगा।

कम कारोबारी सत्रों वाले पिछले सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,614.82 अंक या 2.46 प्रतिशत नीचे आया।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक मोर्चे पर लगातार सुस्ती से धारणा प्रभावित हो रही है।’’

पिछले सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को गिरावट का सिलसिला रोक और दोनों मानक सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गए।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘शुक्रवार को मजबूती के बावजूद हमारा मानना है कि बाजार अभी मुश्किलों से बाहर नहीं आया है। इजराइल-हमास संघर्ष पर कुछ समाधान ही बाजार को मजबूती प्रदान कर सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड