स्थानीय अधिकारियों ने दोनों की मौत को आत्महत्या बताया था जबकि उनके परिवार ने जांच पर ही सवाल उठा दिए। अधिकारी अब इस बात का पता लगाएंगे कि जांच में किसी संघीय कानून का उल्लंघन तो नहीं किया गया।
स्थानीय अधिकारियों ने कहा था कि पामडेल में रोबर्ट फुलर और विक्टरविले में मैलकॉम हार्श की मौत में कोई संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया। शुरुआत में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई थी लेकिन शेरिफ ने जांच जारी रखने का संकल्प किया।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच ब्रिटेन ने COVID-19 वायरस के नये टीके का परीक्षण शुरू किया.
लोगों ने फुलर और हार्च की पीट-पीटकर हत्या की जाने की भी आशंका जाहिर की थी। इस बीच, पामडेल शहर ने भी एक स्वतंत्र जांच का समर्थन करते हुए एक बयान जारी किया और तीन निर्वाचित अधिकारियों ने कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा से जांच का नेतृत्व करने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि फुलर का शव बुधवार को सिटी हॉल के पास एक पार्क में करीब साढ़े तीन बजे मिला था। लॉस एंजिलिस काउंटी के चिकित्सकीय अधिकारी ने कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि 24 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या की थी। लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम और जांच पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़े | अमेरिका में COVID-19 के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर लगी रोक, FDA ने बताया घातक.
वहीं हार्श (38) का शव विक्टोरविले में 31 मई को एक पेड़ से लटका मिला था।
सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग ने मौत में कुछ भी संदिग्ध ना होने की बात कही थी लेकिन परिवार का कहना है कि अन्य तथ्यों को छुपाने के लिए इस आत्महत्या का नाम दिया गया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY