देश की खबरें | राजस्थान के डीग में बिल्ली से डरकर गर्म दूध में गिरी बच्ची, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के डीग जिले में तीन साल की बच्ची बिल्ली से डरकर पास रखे गर्म दूध के बर्तन में गिर गई। बुरी तरह झुलसी बच्ची की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 27 मार्च राजस्थान के डीग जिले में तीन साल की बच्ची बिल्ली से डरकर पास रखे गर्म दूध के बर्तन में गिर गई। बुरी तरह झुलसी बच्ची की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची सारिका को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया था जहां बुधवार रात को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

कामां की पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता जम्मू में सेना में तैनात हैं और वह आज अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। परिवार कामां कस्बे की अगमा कॉलोनी में रहता है।

पुलिस ने बताया कि घटना 25 मार्च की शाम की है।

सारिका के दादा हरिनारायण ने संवाददाताओं को बताया कि सारिका की मां हेमलता ने दूध उबालकर बर्तन चूल्हे के पास रख दिया था तभी छत पर एक बिल्ली आ गई। उन्होंने बताया कि बिल्ली को देखकर सारिका पीछे मुड़ी और भागने लगी जिससे वह गर्म दूध के बर्तन से टकरकर उसमें गिर गई।

परिजन उसे कामां के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से जयपुर रेफर कर दिया गया।

पृथ्वी नेत्रपाल खारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट