जरुरी जानकारी | एफसीआई ने ओएमएसएस के तहत 5वें नीलामी दौर में 5.39 लाख टन गेहूं बेचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने ई-नीलामी के पांचवें दौर में आटा मिलों सहित अन्य थोक उपभोक्ताओं को 5.39 लाख टन गेहूं बेचा।

नयी दिल्ली, 10 मार्च भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने ई-नीलामी के पांचवें दौर में आटा मिलों सहित अन्य थोक उपभोक्ताओं को 5.39 लाख टन गेहूं बेचा।

खाद्य मंत्रालय के अनुसार, गेहूं और गेहूं आटे की खुदरा कीमतों को कम करने के कदमों के तहत पिछले चार दौरों में लगभग 23.47 लाख टन गेहूं खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत थोक उपयोगकर्ताओं को बेचा गया था।

अगली साप्ताहिक ई-नीलामी 15 मार्च को होगी।

ई-नीलामी का पांचवां दौर नौ मार्च को आयोजित किया गया था और एफसीआई के 23 क्षेत्रों में स्थित 657 डिपो से लगभग 11.88 लाख टन गेहूं बिक्री के लिए रखा गया था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘1,248 बोलीदाताओं को करीब 5.39 लाख टन गेहूं बेचा गया है।’’

औसत आरक्षित मूल्य 2,140.29 रुपये प्रति क्विंटल के मुकाबले भारित औसत बिक्री मूल्य 2,197.91 रुपये प्रति क्विंटल था।

बयान में कहा गया है कि बोली की अधिकतम संख्या 100 से 499 टन तक की मात्रा के लिए थी, इसके बाद 500-999 टन और 50-100 टन के लिए लगाई गई थी।

मंत्रालय के अनुसार, नीलामी के दौरान कुल कीमत बताती है कि बाजार नरम हो चला है और कीमतें औसतन 2,200 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे चल रही हैं।

नीलामी के चार दौर में बिके करीब 23.47 लाख टन गेहूं में से 19.51 लाख टन का उठाव खरीदारों ने कर लिया है।

पहली नीलामी के बाद, ओएमएसएस के तहत गेहूं की संचयी बिक्री 45 लाख टन के कुल आवंटन के मुकाबले 28.86 लाख टन तक पहुंच गई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस तरह की बिक्री ने पूरे देश में गेहूं और गेहूं आटा कीमत को कम करने में महत्वपूर्ण असर डाला है, जिसके ओएमएसएस के तहत गेहूं की खुली बिक्री के लिए भविष्य की निविदाओं के साथ स्थिर बने रहने की उम्मीद है।’’

सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद का समय शुरू होने के कारण 31 मार्च तक गेहूं का उठाव कार्य पूरा करने की अनुमति दे दी है।

ओएमएसएस के तहत बिक्री के लिए कुल 50 लाख टन गेहूं आवंटित किया गया है।

गेहूं की आवंटित मात्रा में से एफसीआई को साप्ताहिक ई-नीलामी के माध्यम से 15 मार्च तक थोक उपयोगकर्ताओं को कुल 45 लाख टन गेहूं बेचने के लिए अधिकृत किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\