खेल की खबरें | चेन्नइयिन को 4-1 से हराकर एफसी गोवा आईएसएल तालिका में दूसरे स्थान की दावेदारी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ रविवार को यहां 4-1 से जीत दर्ज करने के बाद एफसी गोवा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24  सत्र के लीग चरण में दूसरे स्थान पर रहने की दौड़ में बना हुआ है।

फातोर्दा, 14 अप्रैल चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ रविवार को यहां 4-1 से जीत दर्ज करने के बाद एफसी गोवा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24  सत्र के लीग चरण में दूसरे स्थान पर रहने की दौड़ में बना हुआ है।

  इस जीत के बाद गोवा की टीम ने 22 मैचों में 45 अंकों के साथ अपने लीग अभियान को खत्म किया।

टीम इस तरह मोहन बागान सुपर जायंट की बराबरी पर है। मोहन बागान ने हालांकि एफसी गोवा से एक मैच कम खेला है।

साचू सिबी के मैच के 35वें मिनट में फाउल करने के कारण चेन्नइयिन को 10 खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना पड़ा।

एफसी गोवा के लिए  कार्लोस मार्टिनेज (38वां और 72वां मिनट) ने दो गोल किये जबकि  बोर्जा हेर्रेरा (33वां मिनट), और ब्रैंडन फर्नांडिस (45+3 मिनट) भी गोल करने में सफल रहे।

चेन्नइयिन एफसी के लिए रहीम अली ने मैच के 13वें मिनट में गोल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\