खेल की खबरें | एफसी गोवा ने आर्मी ग्रीन को 2-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एफसी गोवा ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में मंगलवार को यहां साल्टलेक स्टेडियम में आर्मी ग्रीन को 2-0 से पराजित किया।

कोलकाता, सात सितंबर एफसी गोवा ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में मंगलवार को यहां साल्टलेक स्टेडियम में आर्मी ग्रीन को 2-0 से पराजित किया।

एफसी गोवा की तरफ से अल्बर्टो नौगेरा रिपोल ने 35वें और देवेंद्र धाकू मुरगावकर ने 59वें मिनट में गोल किये। आर्मी ग्रीन की टीम को भी गोल करने के मौके मिले लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाया।

खेल के 15वें मिनट में विकास जांजे ने क्रास लगाया और गोवा के गोलकीपर नवीन कुमार उसे रोकने की स्थिति में नहीं थे लेकिन गेंद खंबे से टकरा गयी। दूसरी तरफ गोवा की टीम ने जब भी मौका मिला उसे भुनाया।

गोवा ने 35वें मिनट में बढ़त बनायी जब मकान विंकल चोटे के पास पर अल्बर्टो नौगेरा ने गोल किया। स्पेन के खिलाड़ी को सेना के गोलकीपर को छकाने में कोई परेशानी नहीं हुई।

देवेंद्र को 59वें मिनट में रोमेरिया जेसुराज ने बॉक्स के अंदर गेंद थमायी जिस पर उन्होंने बड़ी खूबसूरती से गोल किया।

आर्मी ग्रीन ने वापसी के लिये अपनी जीजान लगा दी लेकिन गोवा के गोलकीपर नवीन ने कुछ शानदार बचाव करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें