देश की खबरें | बलात्कार और हत्या के आरोपी बेटे को बचाने के लिए पिता ने बनवाई फर्जी टीसी, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में किशोरी से बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक को बचाने के लिए उसके पिता ने एक स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ मिलीभगत कर कथित तौर पर उसका फर्जी ‘स्थानांतरण प्रमाणपत्र’ (टीसी) बनवाकर उसे नाबालिग दर्शा दिया। पुलिस ने कहा कि जांच में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर आरोपी के पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि प्रधानाचार्य फरार है।

नोएडा, 11 नवंबर गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में किशोरी से बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक को बचाने के लिए उसके पिता ने एक स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ मिलीभगत कर कथित तौर पर उसका फर्जी ‘स्थानांतरण प्रमाणपत्र’ (टीसी) बनवाकर उसे नाबालिग दर्शा दिया। पुलिस ने कहा कि जांच में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर आरोपी के पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि प्रधानाचार्य फरार है।

पुलिस प्रधानाचार्य की तलाश में जुटी है। पीड़ित पक्ष के द्वारा किशोर बोर्ड न्यायालय को सही तथ्यों से अवगत कराया गया है। इसके बाद थाना फेस-2 में आरोपी के पिता और प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2016 में थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में एक किशोरी से बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि युवक के पिता मोहनलाल ने कानपुर देहात क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य नाथूराम से साठगांठ करके उसकी फर्जी टीसी बनवा ली जिसमें उसकी उम्र कम दिखाई गई थी, तथा यह बताया गया की घटना के समय वह नाबालिग था। इस बात को ध्यान में रखते हुए अदालत ने उसे बाल सुधार गृह फेस-2 में भेज दिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के परिजनों ने किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष सही दस्तावेज प्रस्तुत किया। इसके बाद जांच में पाया गया कि आरोपी के पिता ने उसे नाबालिग घोषित कराने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश किया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) की शिकायत पर थाना फे-2 में नौ अक्टूबर,2023 को मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सोमवार को थाना फेस-2 पुलिस ने मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया जबकि प्रधानाचार्य नाथूराम फरार है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड