देश की खबरें | चार बच्चों की हत्या कर पिता ने फांसी लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जयपुर, 10 फरवरी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डूंगलापानी गांव में बाबू ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों राकेश, भागिया, विक्रम और गणेश की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि चारों बच्चों की उम्र दो साल से आठ साल के बीच है और बच्चों के गले में रस्सी के निशान पाये गये हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बाबू को शराब की लत थी और संभवतया उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है।

कुमार के अनुसार उसका अपनी पत्नी के साथ 8-10 दिन पहले विवाद हो गया था जिसके बाद वह पीहर चली गई थी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज