देश की खबरें | शाहजहांपुर में नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पुलिस ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), चार अप्रैल जिला पुलिस ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की आरोपी के साथ दूसरी शादी है। आरोपी पीड़िता का सौतेला पिता है।

पीड़िता की मां से मिली शिकायत के आधार पर जलालाबाद थाने के प्रभारी जसबीर सिंह ने रविवार को बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का सौतेला पिता एक महीने पहले उसे बहाने से खेत पर ले गया और और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद सौतेले पिता से डरी लड़की ने यह बात घर में नहीं बतायी। शनिवार को पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जिसने उसे आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान