देश की खबरें | ओडिशा में दो नाबालिग बेटों की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक व्यक्ति को अपने दो नाबालिग बेटों की इस हफ्ते की शुरूआत में हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 13 मार्च ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक व्यक्ति को अपने दो नाबालिग बेटों की इस हफ्ते की शुरूआत में हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने में मदद करने को लेकर आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी व्यक्ति को इस हफ्ते की शुरूआत में हिरासत में लिया गया था।

घटना 9 मार्च को फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में हुई और पुलिस ने अगले दिन सुबह दोनों नाबालिगों के शव उनके घर पर एक बंद कमरे से बरामद किए थे।

मृतकों की पहचान आकाश मोहंती (14) और विकास मोहंती (9) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक एस सुश्री ने बताया, ‘‘दो साल पहले अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद, आरोपी दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था। लेकिन, उसके दोनों बेटे, खास तौर पर बड़ा बेटा, इस फैसले का विरोध कर रहा था। इसलिए, आरोपी ने अपनी मां की मदद से दोनों लड़कों की गला घोंटकर हत्या कर दी और उनके शवों को छत से लटका दिया।’’

इससे पहले, दोनों नाबालिगों के मामा अंतर्मयी मोहंती ने आरोप लगाया था कि बच्चों की हत्या परिवार के ही सदस्यों ने की है, क्योंकि वे अपने पिता की दूसरी शादी का विरोध कर रहे थे।

पुलिस ने नाबालिगों की नानी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए कहा था, "बच्चे दूसरी शादी के सख्त खिलाफ थे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\