देश की खबरें | मध्य दिल्ली में पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक होटल के मालिक और उसके आठ साल के बेटे की उन्हीं के घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक होटल के मालिक और उसके आठ साल के बेटे की उन्हीं के घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त पिता-पुत्र घर में सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र के शव शनिवार दोपहर उस समय बरामद किये गये जबकि होटल मालिक की पत्नी और उनकी बेटी कई बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें देखने के लिए होटल पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अनुज सिंह (30) और उनके बेटे रौनक के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, '' पिता-पुत्र के शव इमारत की पहली मंजिल पर पाए गए, जिसमें अनुज का परिवार रहता था। उसका गला रेता गया था और शरीर पर चाकू से कई बार वार किए गए थे। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।''

उन्होंने बताया कि रौनक खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि घर में लूटपाट की गई थी और कुछ कीमती सामान गायब होने का संदेह है। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एस.के. सेन ने बताया कि नबी करीम थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सेन ने कहा कि मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी व्यक्ति सोनू को मुख्य संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया गया है जोकि होटलकर्मी के रूप में कार्य करता था और इमारत की दूसरी मंजिल पर ठहरा था। उन्होंने बताया कि सोनू सुबह से गायब है और वह इमारत में लगे सीसीटीवी की डीवीआर और मोबाइल फोन भी ले गया है।

पुलिस ने कहा कि अनुज ने हाल ही में द्वारका में एक मकान खरीदा था और वह वहां अकसर जाया करता था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को भी अनुज अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ नए मकान में पूजा के लिए गया था और उसकी मां व पत्नी वहीं रुक गए जबकि वह और बेटा लौट आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\