देश की खबरें | फतेहपुर : चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में 13 साल का किशोर पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 13 साल के एक किशोर को पकड़ा है।

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 10 अक्टूबर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 13 साल के एक किशोर को पकड़ा है।

गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज यादव ने रविवार को बताया कि चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने की घटना शुक्रवार रात की है, लेकिन, पीड़िता के परिजनों ने मामला रविवार को दर्ज करवाया।

उन्होंने बताया कि वारदात के समय बच्ची देवी पंडाल में मौजूद थी, जहां से 13 साल का किशोर उसे बहला-फुसलाकर एक मकान के पिछवाड़े ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

एसएचओ ने बताया कि बलात्कार के कारण बच्ची के अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसके परिजन शनिवार को इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों की राय के बाद परिजनों ने रविवार को थाने में मामला दर्ज करवाया है।

यादव ने बताया कि फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है और किशोर आरोपी को पकड़ कर उसके घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड