खेल की खबरें | तेज गेंदबाजों ने बनाया भारत का दबदबा, बांग्लादेश पर 308 रन की हुई बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. .... जी उन्नीकृष्णन...

.... जी उन्नीकृष्णन...

चेन्नई, 20 सितंबर जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां बांग्लादेश की पहली पारी को सस्ते में समेटने के बाद दूसरी पारी में तीन विकेट पर 81 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 308 रन कर ली।

बुमराह की शानदार गेंदबाजी का बांग्लादेश के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने 50 रन देकर चार विकेट चटकाये। बुमराह को मोहम्मद सिराज (30 रन पर दो विकेट), आकाश दीप (19 रन पर दो विकेट) और रविंद्र जडेजा (19 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला।

भारत की पहली पारी में 376 रन के जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी महज 149 रन पर सिमट गयी। भारत ने पहली पारी 227 रन की बड़ी हासिल की।

भारत की दूसरी पारी में भी हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा (पांच) और यशस्वी जायसवाल (10) टीम के 28 रन तक पवेलियन लौट गये।

रोहित तस्कीन अहमद की ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ाकर गली क्षेत्र में जाकिर हसन को कैच थमा बैठे।

जायसवाल को नाहिद राणा की गेंद पर ऑफ ड्राइव लगाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

गिल और विराट कोहली (17) ने इसके बाद संभल कर बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। गिल ने इस दौरान कुछ शानदार चौके जड़े। राणा की गेंद पर कवर क्षेत्र में लगाया गया उनका चौका दर्शनीय था। कोहली हालांकि क्रीज पर समय बिताने के बाद मेहदी हसन मिराज की गेंद पर पगबाधा हो गये।

बुमराह ने शानदार लय में चल रहे शदमन इस्लाम को अपनी चतुराई से आउट किया। उन्होंने राउंड द विकेट गेंदबाजी करने के बाद ओवर द विकेट गेंदबाजी की लेकिन गेंद की लाइन लेंथ में बदलाव किये बिना कोण को बदला जिससे बांग्लादेश का यह सलामी बल्लेबाज सामंजस्य नहीं बैठा पाया।

उन्होंने इसके बाद मुशफिकुर रहीम, तस्कीन और हसन महमूद को चलता किया।

मैच में शतकीय पारी खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन कोई विकेट नहीं ले सके।

बांग्लादेश को सबसे ज्यादा निराशा लिटन दास (42 गेंद में 22 रन) और शाकिब अल हसन (64 गेंद में 32 रन) से हुई। इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने क्रीज पर समय बिताने के बाद अपने विकेट आक्रामक शॉट खेलकर गंवा दिये। दोनों ने छठे विकेट के लिए 94 गेंद में 51 रन की साझेदारी की।

लिटन ने जडेजा (18 रन पर दो विकेट) के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया और स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुव जुरेल द्वारा लपके गये।

शाकिब ने इस वामहस्त गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेला लेकिन उन्हें किस्मत का साथ नहीं मिला। गेंद उनके बल्ले के निचले किनारे से टकराकर जूते पर टप्पा खाने के बाद हवा में उछली और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने दौड़कर कैच पकड़ लिया।

युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप ने दिन की शुरुआत सत्र में लगातार गेंदों पर जाकिर और मोमिनुल हक (शून्य) को बोल्ड कर पारी की शुरुआत में ही बांग्लादेश पर दबाव बना दिया।

इससे पहले रविचंद्रन अश्विन (113 रन) के शतक और रविंद्र जडेजा (86 रन) के साथ उनकी 199 रन की साझेदारी के दम पर भारतीय टीम 376 रन पर आउट हुई।

  अश्विन ने 133 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाये जबकि जडेजा ने 124 गेंद में 86 रन की पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 240 गेंद में 199 रन की आक्रामक साझेदारी की।

दिन की शुरुआत छह विकेट पर 339 से करने वाले भारत ने केवल 37 रन जोड़कर अपने अंतिम चार विकेट गंवा दिए जिसमें सबसे पहले जडेजा का विकेट गिरा।

बांग्लादेश का नयी गेंद लेने का फैसला कारगर रहा। तस्कीन की बाहर निकलती गेंद जडेजा के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के हाथों में चली गयी।

आकाश दीप (17) ने अश्विन का अच्छा साथ दिया लेकिन बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में कप्तान नजमुल हसन शंटो को कैच दे बैठे। अश्विन भी बीते दिन के स्कोर में 11 रन जोड़ कर इसी अंदाज में आउट हुये। यह दोनों बल्लेबाज तस्कीन की गेंद पर आउट हुए।

हसन महमूद ने इसके बाद बुमराह को आउट कर भारतीय पारी को खत्म करने के साथ लगातार दूसरे टेस्ट में पारी में पांच विकेट पूरे किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी