देश की खबरें | फैशन डिजाइनर युवती ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 25 वर्षीय फैशन डिजाइनर ने कथित तौर पर एक आवासीय सोसाइटी की इमारत की 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद, 15 फरवरी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 25 वर्षीय फैशन डिजाइनर ने कथित तौर पर एक आवासीय सोसाइटी की इमारत की 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान आयुषी के रूप में हुई जोकि पिछले कई वर्षों से नंद ग्राम थानांतर्गत आने वाले राज नगर एक्सटेंशन में अपने परिवार के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तक आयुषी अपनी मां के साथ अपार्टमेंट में थी और रात करीब आठ बजे वह अचानक बालकनी से कूद गई।

पुलिस ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इस बात की जानकारी आयुषी की मां को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ पन्ने का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

सिहानी गेट क्षेत्र के सर्किल अधिकारी आलोक दुबे के मुताबिक, सुसाइड नोट से संकेत मिलता है कि आयुषी अपने पिता से नाराज थी और वह अपने करियर में तरक्की को लेकर भी नाखुश थी।

दुबे ने कहा कि विशेषज्ञ सुसाइड नोट की लिखावट की प्रमाणिकता की जांच कर रहे हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now