देश की खबरें | शंभू बॉर्डर के निकट राजमार्ग खुलने पर दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान: डल्लेवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में अंबाला के निकट शंभू सीमा पर लगाए गए अवरोधकों के हटने पर किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

चंडीगढ़, 16 जुलाई किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में अंबाला के निकट शंभू सीमा पर लगाए गए अवरोधकों के हटने पर किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कुछ दिन पहले ही हरियाणा सरकार को शंभू सीमा पर लगाए गए अवरोधकों को ‘प्रायोगिक आधार’ पर हटाने का निर्देश दिया था।

किसान 13 फरवरी से सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।

हरियाणा सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया। अधिवक्ता अक्षय अमृतांशु के माध्यम से अपील दायर करते हुए राज्य सरकार ने अवरोधकों को लगाने के लिए कानून-व्यव्सथा का हवाला दिया था।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता डल्लेवाल ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के तहत राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच करेंगे।

डल्लेवाल ने कहा, “हमारा फैसला है कि जब भी सड़क (राजमार्ग) खुलेगी, हम दिल्ली की ओर कूच करेंगे।”

उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

डल्लेवाल ने जोर देकर कहा कि उन्होंने पहले भी कहा है कि किसानों ने राजमार्ग अवरुद्ध नहीं किया है।

डल्लेवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब वे (किसान) दिल्ली की ओर बढ़ेंगे तो ट्रैक्टर ट्रॉलियां साथ लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा, “हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं।”

डल्लेवाल ने दिल्ली में जंतर-मंतर या रामलीला मैदान जाने की किसानों की मांग दोहराई और कहा कि उनका सड़क जाम करने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि राजमार्ग को किसानों ने नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जाम किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड