देश की खबरें | राजनाथ के साथ बैठक में किसानों ने कृषि कानून का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों के किसानों के साथ अपने आवास पर बैठक कर नये कृषि कानूनों के संबंध में चर्चा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों के किसानों के साथ अपने आवास पर बैठक कर नये कृषि कानूनों के संबंध में चर्चा की।

गौरतलब है कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों का खास तौर से पंजाब और हरियाणा के किसान भारी विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | BJP Leader Murder Case: पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ में बीजेपी नेता की हत्या, CID ने 2 को किया गिरफ्तार.

किसानों के साथ केन्द्रीय मंत्री की यह बैठक कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा कृषि कानून के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में हुई है।

सिंह और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ किसानों की बैठक एक घंटे से ज्यादा चली जिसमें कृषि कानूनों सहित खेती संबंधी विभिन्न आयामों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़े | Dark Web: मनिपाल इंजीनियरिंग का छात्र 15 लाख रुपये के MDMA के साथ गिरफ्तार, डार्क वेब के जरिये मंगवाया था ड्रग्स.

बैठक के बाद दोनों मंत्रियों और किसानों ने नये कृषि कानूनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा-नीत केन्द्र सरकार की प्रशंसा की। इन किसानों में से कई पद्मश्री से सम्मानित हैं।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों के माध्यम से किसानों के समक्ष अपना उत्पाद बेचने के कई विकल्प उपलब्ध होंगे और इससे कृषि क्षेत्र में आवश्यक सुधार भी होगा।

हरियाणा से आये किसान कंवल सिंह चौहान ने दावा किया कि इन कानूनों के संबंध में लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

चौहान ने कहा, ‘‘किसान और उनके संगठन कृषि क्षेत्र में सुधार की मांग कर रहे हैं और इन तीन कानूनों की मदद से मोदी (केन्द्र) सरकार ने आवश्यक सुधार किए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट