देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में किसानों ने ‘तिरंगा यात्राएं’ निकालीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर ‘तिरंगा यात्राएं’ निकालीं।

चंडीगढ़, 15 अगस्त केन्द्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर ‘तिरंगा यात्राएं’ निकालीं।

तीनों कानूनों को रद्द करने का अनुरोध करते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं सहित किसानों ने इन यात्राओं में हिस्सा लिया।

हरियाणा के जींद और सिरसा, पंजाब के बरनाला और बठिंडा सहित विभिन्न जगहों पर किसानों ने अपने ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों पर तिरंगा लगाकर सड़कों पर मार्च निकाला।

जींद के उचाना में महिलाओं के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और उन्होंने स्थानीय मंडी में तिरंगा फहराया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि केन्द्र द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि उन्होंने पंजाब में 40 स्थानों पर ‘किसान मजदूर मुक्ति संघर्ष दिवस’ मनाया।

उन्होंने कहा कि ‘काले कानूनों’ के खिलाफ संघर्ष के दौरान मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी ने कुछ पल का मौन रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड