देश की खबरें | पंजाब के कपूरथला में किसानों ने धान उठाव में देरी को लेकर ट्रेन रोकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धान की खरीद में कथित तौर पर देरी के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों ने सुलतानपुर लोधी रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरी को अवरुद्ध कर दिया और जम्मू जाने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को लगभग 90 मिनट तक रोके रखा।

कपूरथला, 18 अक्टूबर धान की खरीद में कथित तौर पर देरी के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों ने सुलतानपुर लोधी रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरी को अवरुद्ध कर दिया और जम्मू जाने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को लगभग 90 मिनट तक रोके रखा।

जिला प्रशासन द्वारा धान के उठाव में तेजी लाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही वे रेल की पटरी से हटे।

पुलिस अधीक्षक सरबजीत सिंह राय ने बताया कि किसानो के पटरी से हटने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गयी।

स्टेशन मास्टर विपिन कुमार ने बताया कि ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से शाम 16:46 बजे कपूरथला पहुंची।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष सरवन सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि धीमी खरीद के कारण किसानों को अपनी उपज न्यूनतम विक्रय मूल्य से भी कम पर बेचनी पड़ रही है।

एक अन्य किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा भी इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट