देश की खबरें | शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी, अंबाला-अमृतसर रूट पर 54 ट्रेन रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पटियाला जिले के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का पटरियों पर धरना चौथे दिन भी जारी रहने के कारण अंबाला-अमृतसर मार्ग पर कुल 54 ट्रेन शनिवार को रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अंबाला, 20 अप्रैल पंजाब के पटियाला जिले के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का पटरियों पर धरना चौथे दिन भी जारी रहने के कारण अंबाला-अमृतसर मार्ग पर कुल 54 ट्रेन शनिवार को रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रदर्शनकारी मौजूदा आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन के कारण शनिवार को 54 ट्रेन रद्द कर दी गईं।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के कारण पिछले तीन दिन में 380 ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

किसान संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले पटियाला जिले के शंभू में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने गिरफ्तार किसानों की रिहाई के लिए बुधवार को पंजाब-हरियाणा सीमा के पास शंभू में पटरियों पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि जब तक तीनों किसानों को रिहा नहीं किया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा सरकार पर अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने को लेकर किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की भी मांग कर रहे हैं।

किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर रुके हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उनके मार्च को रोक दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स