नोएडा (उप्र), 19 जुलाई गौतमबुद्ध नगर जनपद में दादरी क्षेत्र के पल्ला गांव में मंगलवार को ज किसानों ने वहां डाली जा रही गंगाजल पाइपलाइन का विरोध किया।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन के सिलसिले में किसान नेता सुनील फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया जहां से उन्होंने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सुनील फौजी की गिरफ्तारी से आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने मंगलवार की शाम को थाना दादरी को पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा।
सिंह ने किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं है।
किसान नेता सुनील फौजी ने गिरफ्तारी से पूर्व प्रदर्शन के दौरान कहा कि पल्ला गांव में जलशोधन संयंत्र के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जगह ली है, ऐसे में किसान मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर सात महीने से धरना दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार वार्ता की गई, लेकिन वे किसानों की बात नहीं मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में बरात घर, व्यामशाला, लाइब्रेरी सहित कई कार्यों की मांग की जा रही है, लेकिन प्राधिकरण कोई भी कार्य शुरू नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्य को नहीं होने दिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY