देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघ के हमले में किसान की मौत, चार दिन में दूसरी घटना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में रविवार देर शाम खेत में काम कर रहे एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पीलीभीत (उप्र), 18 मई पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में रविवार देर शाम खेत में काम कर रहे एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिले में एक हफ्ते के दौरान यह दूसरी घटना है।

पुलिस ने बताया कि चतीपुर गांव के पास देर शाम 45 वर्षीय किसान राम प्रसाद गांव से करीब दो किलोमीटर दूर हरिपुर किशनपुर नहर के पास गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहे थे तभी झाड़ियों से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उनका खेत हरीपुर जंगल से करीब 500 मीटर की दूरी पर है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हमले के बाद बाघ किसान को घसीटकर ले जाने लगा तो कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर उसके पीछे दौड़े और शोर-गुल से बाघ भाग गया।

ग्रामीणों को मौके पर खून से लथपथ किसानका शव पड़ा मिला। उसके सिर और गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव थे।

किसानों के परिजन और अन्य ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर विरोध जताया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा और पीलीभीत-पूरनपुर राजमार्ग पर रास्ता जाम करने से रोक दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रभागीय वन अधिकारी भरत कुमार ने बताया कि जल्द ही बाघ को पकड़ा जाएगा।

इससे पहले 14 मई को चतीपुर गांव के पास नजीरगंज में भी बाघ ने खेत में सिंचाई करने गए हंसराज (50) पर हमला कर दिया था और बाद में उसका शव बरामद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू