देश की खबरें | किसानों ने अनेक जगह ‘विश्वासघात दिवस’ मनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की अगुवाई में राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के अनेक जिला मुख्यालयों व प्रमुख कस्बों में किसानों ने सोमवार को ‘विश्वासघात दिवस’ मनाया।

जयपुर, 31 जनवरी भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की अगुवाई में राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के अनेक जिला मुख्यालयों व प्रमुख कस्बों में किसानों ने सोमवार को ‘विश्वासघात दिवस’ मनाया।

भाकियू ने केंद्र सरकार पर किसानों से किए गए वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कृषि मुद्दों पर सोमवार को देश भर में ‘विश्वासघात दिवस’ मनाने की घोषणा की थी।

राजधानी जयपुर में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसानों ने शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों से वादा खिलाफी के विरूद्ध विश्वासघात दिवस मनाया गया है।

वहीं किसान सभा के उपाध्यक्ष अमराराम ने सीकर में संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ समझौते के बाद एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाना विश्वासघात है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को चेतावनी के लिए आज देश के तमाम जिला मुख्यालयों पर किसान "विश्वासघात दिवस" मनाया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड