देश की खबरें | किसान भारत की ताकत हैं : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और ‘‘अगर हम उनकी बात सुनें और उनकी बात समझें’’ तो देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और ‘‘अगर हम उनकी बात सुनें और उनकी बात समझें’’ तो देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में किसानों और उनके परिवारों के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो साझा किया, जहां उन्होंने खेतों में हल चलाया था और बाद में उनके साथ रोटी भी खाई थी। उन्होंने आठ जुलाई को सोनीपत जिले के मदीना गांव की यात्रा की थी और किसानों से उनके खेतों में बातचीत की थी।

उन्होंने लघु वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘धान की रोपाई, मंजी पर रोटी-किसान हैं भारत की ताकत। सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं।’’

गांधी ने ट्वीट में कहा, ‘‘उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया और दिल खोल कर कई बातें हुईं। गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया और घर की बनी रोटियां खिलाईं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान- अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। जरूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ डट जाते हैं, तो साथ में एमएसपी और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुने, उनकी बात समझें, तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने किसानों के साथ पूरी बातचीत का वीडियो लिंक भी साझा किया। कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को एकजुट करने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है- उनका उगाया हुआ अनाज देश की हर थाली का हिस्सा है, लेकिन उनकी तपस्या को सही फल और सम्मान नहीं मिलता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी