देश की खबरें | बदायूं में खेत की रखवाली करने गए किसान की गला रेत कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गए एक किसान की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बदायूं (उप्र), 13 फरवरी बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गए एक किसान की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना कुंवरगांव थाना इलाके के गांव बिहारी गौटिया में हुई। उन्होंने बताया कि किसान मुकद्दम (45) सोमवार रात खेत की रखवाली करने गया था। रात में ही किसी समय उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह परिजन जब खेत पर पहुंचे तो वहां मुकद्दम का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। सूचना पर बिनावर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आलोक प्रियदर्शी भी घटनास्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट