देश की खबरें | खेत में बने कमरे में किसान की गला घोंटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में जींद के ऐंचरा खुर्द गांव में खेत में बने कमरे में एक किसान की कथित रूप से हत्या कर दी गयी।

जींद (हरियाणा), 18 दिसंबर हरियाणा में जींद के ऐंचरा खुर्द गांव में खेत में बने कमरे में एक किसान की कथित रूप से हत्या कर दी गयी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ऐंचरा खुर्द का विनोद (45) शनिवार देर शाम को अपने खेत में बने कमरे में मृत पाया गया था और उसके गले पर नीला निशान था। घटना की सूचना पाकर सदर थाना सफीदों पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और उसने हालातों का जायजा लिया।

सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विनोद के भाई अनिल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 16 दिसंबर को खेत पर गया था लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। उसका कहना है कि 17 दिसंबर शाम को उसे उसके भाई विनोद के मृत होने की सूचना मिली।

उसने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर शाम को उसके खेत में तीन अज्ञात व्यक्तियों को देखा था जिनकी मोटरसाइकिल रास्ते पर खड़ी देखी गई थी। उसने आरोप लगाया कि उन्हीं व्यक्तियों ने उसके भाई की गला दबा कर हत्या की है।

सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू