देश की खबरें | किसान नेता बलदेव सिरसा को दिल से जुड़ी समस्या के बाद अस्पताल ले जाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा को बुधवार को खनौरी प्रदर्शन स्थल पर दिल से जुड़ी समस्या होने के बाद पटियाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

चंडीगढ़, 12 फरवरी वरिष्ठ किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा को बुधवार को खनौरी प्रदर्शन स्थल पर दिल से जुड़ी समस्या होने के बाद पटियाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

खनौरी में मौजूद किसान नेताओं ने बताया कि सिरसा बीते कई महीनों से किसानों के प्रदर्शन में शामिल रहे हैं।

सिरसा ने बुधवार सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पटियाला के सरकारी अस्पताल भेजा गया।

किसानों द्वारा आंदोलन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खनौरी प्रदर्शन स्थल पर बुधवार को ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन किया गया था।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले साल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। डल्लेवाल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन के नेतृत्व में केंद्र सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में उनकी मांगों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। बैठक के बाद उन्हें चिकित्सा सहायता मिलनी शुरू हुई।

डल्लेवाल ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त नहीं की। उन्हें केवल ड्रिप के जरिए तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं।

डल्लेवाल पहले ही कह चुके हैं कि जब तक केंद्र सरकार एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं कर लेती तब तक वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के किसान पिछले साल 13 फरवरी से पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा बलों ने उन्हें दिल्ली की ओर कूच करने की अनुमति नहीं दी थी जिसके बाद वे सीमा स्थल पर ही डटे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\