देश की खबरें | फरीदाबाद : महिला ने रिश्ते के देवर के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने सास और ननद के तानों से तंग आकर रिश्ते के अपने एक देवर के साथ कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्हत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद (हरियाणा), 20 जून हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने सास और ननद के तानों से तंग आकर रिश्ते के अपने एक देवर के साथ कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्हत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर, सास और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मुस्कान और उसके पति के मामा के बेटे तरुण ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने सास व ननद पर ताने देने के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना छायंसा थानाक्षेत्र के जवां गांव की है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। उन्होंने बताया कि शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\