देश की खबरें | फरीदाबाद: शादी से इनकार करने पर पड़ोसी ने महिला की हत्या की, आरोपी फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर 40 वर्षीय एक विधवा महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, आठ फरवरी हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर 40 वर्षीय एक विधवा महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अशोक उर्फ ​​नंदलाल शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब मानव रचना विश्वविद्यालय के भोजनालय में काम करने वाली अनीता पर बृहस्पतिवार को आरोपी ने हमला कर दिया। उसने बताया कि शुक्रवार रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

अनीता की भाभी ज्योति ने शिकायत में आरोप लगाया कि अशोक अनीता का पीछा करता था और उसे परेशान करता था, लेकिन ‘‘सामाज में बदनामी’’ के डर से उसने कभी इसकी शिकायत नहीं की।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अनीता अपनी सहेली संगीता के साथ काम पर जा रही थी, तभी झाड़ियों में छिपे नंदलाल ने अचानक उसका रास्ता रोक लिया और जोर देकर कहा कि वह उसके साथ चले।

उसने बताया कि जब अनीता ने उसके साथ चलने से इनकार कर दिया तो उसने उस पर हमला कर दिया और वह उसकी गर्दन पर तीन बार चाकू से वार कर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि संगीता और स्थानीय लोगों ने अनीता को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

उसने बताया कि सूरजकुंड पुलिस थाने में हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि अनीता झारखंड की रहने वाली थी और उसकी शादी 2012-13 में फरीदाबाद के राकेश से हुई थी। राकेश की 2018 में मौत होने के बाद से वह अकेली रहती थी और अपनी आजीविका के लिए विश्वविद्यालय के भोजनालय में काम करती थी।

सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने कहा, ‘‘हमने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छह विशेष टीम गठित की गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट