देश की खबरें | फरीदाबाद : लघु सचिवालय में दो महीने में दूसरी बार बम होने की झूठी धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फरीदाबाद लघु सचिवालय में मंगलवार को दूसरी बार बम होने की झूठी धमकी मिली जिससे हड़कंप मच गया। जांच में हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

फरीदाबाद (हरियाणा), 20 मई फरीदाबाद लघु सचिवालय में मंगलवार को दूसरी बार बम होने की झूठी धमकी मिली जिससे हड़कंप मच गया। जांच में हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में बम होने संबंधी ऐसा ही एक ई-मेल तीन अप्रैल को भी प्राप्त हुआ था।

दूसरी धमकी मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई।

सुरक्षा एजेंसियां ​​तुरंत हरकत में आ गईं।

डीसीपी सिंह ने बताया कि उन्होंने इमारत को खाली करा लिया है और परिसर को सील कर दिया है। बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों का दस्ता, अपराध टीम और साइबर सुरक्षा कर्मचारियों को व्यापक तलाशी के लिए तैनात किया गया है।

उन्होंने पुष्टि की कि कार्यालय खुलने से पहले कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

डीसीपी ने कहा, "ई-मेल के माध्यम से प्राप्त सूचना झूठी साबित हुई। फिलहाल लघु सचिवालय में सभी कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं। प्रशासन ने आम जनता की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। ऐसी शरारत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज